news
Wednesday, August 26, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले या तो जेल में या जहन्नुम में जायेंगे : सीएम योगी

by National Agenda
July 18, 2026
in Uttar Pradesh
0
cm yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा का दौर याद करते हुए कहा कि 2007 से 2017 के बीच में पिछली सरकारों प्रदेश की 29 चीनी मिलों को बंद किया था। 21 चीनी मिलों को औने-पौने दाम में बंद बेचने का काम किया था और अगर वही सरकारें होती तो अब तक उत्तर प्रदेश का पूरा चीनी उद्योग बंद हो चुका होता। आज ये डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी एनडीए की सरकार 122 चीनी मिलों का संचालन कर रही है। गन्ना मूल्य का हम लोगों ने अब तक 3 लाख 23 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया है।

उन्होंने कहा, “याद करिए ना आज से 10 वर्ष पहले कोई सोचता था कि अमरोहा से दिल्ली की दूरी इतनी कम हो पाएगी। कोई कल्पना कर सकता था कि अमरोहा से लखनऊ और प्रयागराज की दूरी इतनी आसान हो पाएगी। लेकिन यह अब भी हुआ है और अभी तो हम लोग हरिद्वार की दूरी को और आसान बनाने जा रहे हैं।”

2017 से पहले आस्था पर प्रहार होता था

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में जो यात्रा हम लोगों ने 2017 में प्रारंभ की, आज मैं कह सकता हूं कि हमारे अमरोहा में हमारे प्रदेश में अब सुरक्षा भी है। सुशासन का मॉडल भी है और समृद्धि भी आज बरसती हुई दिखाई देती है। याद करिए 2017 के पहले आस्था पर प्रहार होता था, कावड़ यात्रा रोक दी जाती थी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया जाता था। इन लोगों के द्वारा जय श्री राम बोलने पर लाठी डंडे चलते थे।

आस्था के साथ खिलवाड़ होता था। सरकारें मौन होती थी। ना यहां पर दुर्गा पूजा होने दी जाती थी, ना कावड़ यात्रा चलने दी जाती थी, ना रामनवमी की शोभा यात्रा निकल पाती थी, ना जन्माष्टमी के अवसर पर कोई आयोजन हो पाते थे। 2017 में आपकी सरकार बनी, आज कावड़ यात्रा पर कभी कोई रोक नहीं। आज रामनवमी की शोभा यात्रा में कोई रोक नहीं। आज प्रदेश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोई रोक नहीं।

ना बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “17 के पहले हर जिले में दंगे होते थे, कोई सुरक्षित नहीं था। ना बेटी सुरक्षित ना व्यापारी सुरक्षित। हम लोगों ने कहा था कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले के लिए केवल दो जगह है। या तो जेल होगी या जहन्नुम होगा इसके अलावा कोई तीसरी जगह उसके लिए नहीं होगी। हम लोगों ने कहा माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे। माफिया मिट्टी में मिल गए। मैं 2017 में जब आया था महेंद्र खड़गवंशी के प्रचार में। कितना भय था। लोग कहते थे साहब फलाना मंत्री है, उसका आतंक था। हमने कहा घबराओ मत। यह सभी दुम दबा करके जैसे ही बीजेपी की डबल इंजन सरकार आएगी, सबके दुम  दब करके लोग अपने किसी किसी बिल में घुस करके अपने को वहां पर अपने को किसी प्रकार से सुरक्षित कर पाएंगे। और दहशत समाप्त।”

कांग्रेस के प्रधानमंत्री लाचार थे

यूपी सीएम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार एनडीए की कैसे कार्य कर रही है उसका उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। क्या 2017 के पहले यह संभव था? नहीं। याद करिए कांग्रेस की सरकार थी और उनके प्रधानमंत्री लाचार थे। कहते थे मैं ₹100 भेजता हूं, लेकिन जमीन पर 15 पहुंचता है। यह ₹85 कौन खा जाता था? ये ₹85 किसी गरीब छात्र की छात्रवृत्ति थी। ये ₹85 किसी अन्नदाता किसान का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा था। ये किसी गरीब का राशन था।

ये किसी निरासित महिला किसी वृद्धजन और किसी दिव्यांग जन की पेंशन का पैसा था। ये किसी गरीब के आवास का पैसा था और ये किसी गरीब के शौचालय का पैसा था, जिस पर डकैती डालने का काम करते थे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग। लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में मोदी जी ₹100 वहां से भेजते हैं, ₹100 सीधा गरीब के खाते में जाता है। हम लखनऊ से ₹100 भेजते हैं, वो सीधा गरीब के खाते में भेजता है। यही तो सुशासन का मॉडल है जहां सुरक्षा भी है। योजना का बिना भेदभाव के हर तबके को लाभ भी है। बिना किसी भेदभाव के।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

hydrogen train

भारत की हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास, 6,000 KM सफर में 36 टन कार्बन एमिशन घटाया

August 26, 2026
CM Yogi

50000 ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, CM योगी बोले- अब हर योजना का केंद्र बिंदु बेटी है!

August 26, 2026
allahabad high court

हिजाब नहीं, स्कूलों में यूनिफार्म ही जरूरी…. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसले में दिया संदेश

August 26, 2026
ev charging hubs

ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी की बड़ी छलांग; CM योगी के नेतृत्व में मिला तीसरा स्थान

August 26, 2026

Recent News

hydrogen train

भारत की हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास, 6,000 KM सफर में 36 टन कार्बन एमिशन घटाया

August 26, 2026
CM Yogi

50000 ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, CM योगी बोले- अब हर योजना का केंद्र बिंदु बेटी है!

August 26, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.