news
Tuesday, August 25, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

यूपी चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!

by National Agenda
July 18, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
amit shah
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। यूपी में अगले साल शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. यूपी में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह जल्दी ही यूपी के सभी 6 क्षेत्रों का दौरा करेंगे, तैयारियों को परखेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे. गृहमंत्री अमित शाह का यूपी कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. संभवतः ब्रज क्षेत्र से गृहमंत्री अपने यूपी दौरे की शुरुआत कर सकते हैं.

2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 376 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 255 सीटें जीती थीं. गठबंधन के साथ कुल 273 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी को अपनी सीटों में से 121 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था. अब इन्हीं सीटों पर हार जीत का अंतर देखा जा रहा है. 2022 में 49 सीटों पर जीत-हार का अंतर 5 हजार वोट से कम था यानी पार्टी मान रही है कि कुछ सीटों पर हार और जीत के बीच का अंतर संगठन, बूथ और उम्मीदवार के प्रदर्शन से बदला जा सकता है.

सीटों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर रणनीति 

  • A कैटेगरी- वो सीटें जहां बीजेपी पिछले 3 चुनाव से जीत रही है.
  • B कैटेगरी- जहां पार्टी कम अंतर से जीती
  • C कैटेगरी- जहां पार्टी 2 बार से लगातार कम अंतर से हार रही है.
  • D कैटेगरी- ये वो सीटें हैं जो एसपी-कांग्रेस के परंपरागत गढ़ हैं.

बीजेपी के मिशन में खास फोकस उन 61 सीटों पर भी है, जहां पार्टी पिछले तीन विधानसभा चुनावों 2012, 2017 और 2022 में एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी. यहां बूथ फीडबैक, जातीय समीकरण,लाभार्थी संपर्क और संभावित उम्मीदवारों का सर्वे सब कुछ नए सिरे से होगा. अमित शाह पिछले दो चुनाव में उत्तर प्रदेश जीत के चाणक्य रहे हैं इससे बीजेपी नेताओं को तीसरी जीत की भी पूरी उम्मीद है.

बीजेपी में बड़ा मंथन शुरू

टिकट को लेकर भी बीजेपी में बड़ा मंथन शुरू हो गया है. सूत्रों के मुताबिक तीन या उससे ज्यादा चुनाव लड़ चुके नेताओं का पूरा चुनावी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. पिछली बार कितने वोट से हार जीत हुई,जीत-हार का अंतर कितना था,अपने बूथ पर प्रदर्शन कैसा रहा और संगठन में पकड़ कितनी है. यानी अब सिर्फ पार्टी का बड़ा या अनुभवी चेहरा होना टिकट की गारंटी नहीं. जीत की संभावना कमजोर हुई तो टिकट पर कैंची चल सकती है.

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी का विवाद

बीजेपी के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं. राम मंदिर चढ़ावे में चोरी का विवाद, 2022 में हारी हुई सीटें और 2024 लोकसभा चुनाव का झटका. ऐसे में शाह की रणनीति साफ है सीट भी बचानी है और हारी हुई सीटें वापस भी लानी हैं. राम मंदिर बीजेपी की सबसे बड़ी वैचारिक पहचान का केंद्र रहा है इसलिए चढ़ावे का विवाद 2027 से पहले पार्टी के लिए भावनात्मक और राजनीतिक दोनों स्तर पर चुनौती बन गया है.

रथ यात्रा निकालेंगे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव भी पीछे नहीं हैं, वो जल्द ही रथ यात्रा के जरिए जनता के बीच उतरने की तैयारी में हैं. यूपी में बीजेपी 2027 में हैट्रिक लगाने की तैयारी में है क्योंकि यूपी की सत्ता में वापसी 2029 में लोकसभा चुनाव की राह आसान कर देती है. गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दी है. रणनीति बनाकर उसको जमीन पर उतारने का काम शुरू कर दिया है.

बीजेपी के सामने चुनौती है हारी हुई 121 सीटों का हिसाब, 61 मुश्किल सीटों का मिशन और 2022 के करीबी हार का मार्जिन. ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति साफ है कि टिकट सिर्फ जीतने वालों को ही दिया जाएगा.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026
Uttar Pradesh Cabinet

यूपी : 60 साल की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, 81 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

August 25, 2026
International cricket stadium

गोरखपुर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

August 25, 2026

Recent News

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.