news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Delhi

दिल्ली कैबिनेट ने नए ‘राइट टू सर्विस’ बिल को दी मंजूरी, अब तय समय में मिलेंगी सरकारी सेवाएं

by National Agenda
July 15, 2026
in Delhi
0
Delhi Cabinet
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सरकारी सेवाओं में हो रही देरी और लेटलतीफी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘दिल्ली (राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड एंड ईज़ ऑफ डिलीवरी ऑफ सर्विसेज) बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी गई है. ये नया कानून पुराने 2011 के राइट टू सर्विस कानून की जगह लेगा. सरकार का दावा है कि नया बिल तकनीकी आधारित, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित होगा, जिससे लोगों को तय समय सीमा के अंदर सरकारी सेवाएं मिलना उनका कानूनी अधिकार होगा.

नए कानून के लागू होने के बाद दिल्ली की सरकारी सेवाओं को पूरी तरह से एंड-टू-एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा. इसका सीधा अर्थ ये है कि आवेदन करने से लेकर सेवा प्राप्त होने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होगी. इस डिजिटल बदलाव से आम नागरिकों को अपने काम कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया बेहद सरल बनेगी.

इस नए कानून की सबसे बड़ी और अहम खासियत इसका ऑटोमैटिक एस्केलेशन सिस्टम है. यदि कोई संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर नागरिक को सेवा उपलब्ध कराने में विफल रहता है तो वह मामला अपने आप उच्च अधिकारी के पास पहुंच जाएगा. इस तकनीक से दफ्तरों में फाइलों के अनावश्यक रूप से लंबे वक्त तक लंबित रहने की संभावना पूरी तरह खत्म होगी और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सकेगी.

नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक स्वतंत्र ‘दिल्ली राइट टू सर्विस कमीशन’ का गठन किया जाएगा. ये आयोग सेवाओं में होने वाली देरी, लापरवाही और आम जनता की शिकायतों की सीधी सुनवाई करेगा. इसके अलावा बिल में उन अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक जुर्माने का कड़ा प्रावधान भी शामिल किया गया है जो बिना किसी उचित कारण के काम में देरी करेंगे या लापरवाही बरतेंगे.

सरकार का मानना है कि इससे सरकारी कामकाज में जवाबदेही बढ़ेगी और लोगों का सरकारी व्यवस्था पर भरोसा मजूबत होगा. दिल्ली सरकार का कहना है कि इस कानून के लागू होने से सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता में बड़ा सुधार आएगा. साथ ही नागरिकों को समयबद्ध, आसान और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराया जा सकेगा.

अब इस विधेयक को मंजूरी के लिए दिल्ली विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना है. विधानसभा से पारित होने के बाद यह कानून पूरे दिल्ली में लागू होगा.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

UP की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से बना रहीं पहचान

August 24, 2026
बिहार कैबिनेट के 20 बड़े फैसले! इलेक्ट्रिक बसें, AI मिशन और ई-वोटिंग सिस्टम को मिली मंजूरी

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026

Recent News

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.