news
Tuesday, August 25, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

UP : बीजेपी का चुनावी शंखनाद, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया 2027 का मंत्र

by National Agenda
July 14, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
पंकज चौधरी
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में 2027 विधानसभा चुनाव का उत्साह भरते हुए पार्टी को फिर से सत्ता में लाने का आह्वान किया. निघासन क्षेत्र में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आवास पर हुए “गांव की बतकही” कार्यक्रम में उन्होंने कानून-व्यवस्था और विकास को भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया.

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश की गैरमौजूदगी और होर्डिंग में उनकी तस्वीर न होने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज रहीं. उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी आज मंगलवार को अपने काफिले के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचे. दोनों नेताओं ने सबसे पहले भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आवास पर आयोजित “गांव की बतकही” कार्यक्रम में भाग लिया.

प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां: यहां कमलेश मिश्रा, ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा, निघासन विधायक शशांक वर्मा, रोमी साहनी, लोकेंद्र प्रताप सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया. अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी. जगह-जगह चोरी, लूट और गुंडागर्दी होती थी तथा महिलाएं और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष और केंद्र में 12 वर्ष पूरे होने के बाद डबल इंजन की सरकार ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है.

जिला पंचायत अध्यक्ष की गैरमौजूदगी रही चर्चा में: उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध पंक्तियां सुनाकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक गलियारों में उस समय चर्चाएं तेज हो गईं, जब जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश न तो कार्यक्रम में मौजूद दिखाई दिए और न ही उनकी तस्वीर कार्यक्रम स्थल पर लगे होर्डिंग में नजर आई. हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे और उनकी तस्वीर होर्डिंग में लगी हुई थी.

‘कार्यकर्ता’ भाव पर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जोर: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता से जिला पंचायत अध्यक्ष को बुलाने के लिए भी कहा. वहीं कार्यक्रम के दौरान एक और दिलचस्प घटना देखने को मिली, जहां मंच के सामने बैठे कुछ भाजपा पदाधिकारियों को एक कार्यकर्ता भाजपा का झंडा देने पहुंचा, लेकिन उन्होंने झंडा लेने से इनकार कर दिया. इस घटनाक्रम ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा, हालांकि इस संबंध में किसी भी पदाधिकारी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई.

कार्यों के दम पर फिर सत्ता में आएगी बीजेपी: भाजपा ने कार्यक्रम के माध्यम से 2027 के चुनावी अभियान का संदेश देने की कोशिश की, वहीं इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला लखीमपुर शहर के लिए रवाना हुआ जहां ढकरवा चौराहा पर जोरदार स्वागत किया गया. पंकज चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई भी पदाधिकारी पूर्व नहीं होता, वह हमेशा पार्टी का कार्यकर्ता रहता है. आज मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं कल कोई और होगा लेकिन मैं कल भी कार्यकर्ता रहूंगा. और इस बार 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज करेगी.

12 जुलाई 2026 को लखीमपुर खीरी जिले में निर्माण अधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण में भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे. इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि यदि मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया गया है, तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026
Uttar Pradesh Cabinet

यूपी : 60 साल की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, 81 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

August 25, 2026
International cricket stadium

गोरखपुर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

August 25, 2026

Recent News

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.