news
Sunday, July 12, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास…गोरखपुर में गरजे सीएम योगी

by National Agenda
July 12, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
CM Yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की राजनीति पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि जब भी मौका मिला, कांग्रेस और सपा ने भारतीय मानबिंदुओं पर कुठाराघात किया है। सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना हुआ है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार में रहते सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान श्रीराम को मिथक और काल्पनिक साबित करने का कुत्सित प्रयास किया। ये दोनों पार्टियां जाति के नाम पर समाज को बांटने की साजिश रचकर विकास प्रक्रिया को बाधित करती हैं। इनसे आमजन को सतर्क रहना होगा।

758 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी शनिवार शाम गोरखपुर में भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क सहित करीब 758 करोड़ रुपये की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली 5 सड़कों का लोकार्पण और सड़क निर्माण एवं पर्यटन विकास से जुड़े 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ये सभी कार्य पिपराइच विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हैं।

विकास का कोई विकल्प नहीं, जातिवाद विकास में सबसे बड़ी बाधा

भटहट में फोरलेन सड़क का लोकार्पण करने के बाद बांसस्थान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता। समाज को जाति और वर्ग के नाम पर बांटने की साजिश विकास प्रक्रिया में बाधक बनती है। यही कार्य कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारें करती थीं, इसलिए उनसे विकास नहीं होता था। इन पार्टियों की सरकार में विकास की बजाय हिंदुओं का अपमान होता था।

कांग्रेस और सपा पर आस्था से खिलवाड़ का आरोप

सीएम योगी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उसने सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को मिथक और काल्पनिक बताया था। कांग्रेस शुरुआत से ही हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है। भगवान सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जब तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को बुलाया गया, तब इसका विरोध कांग्रेस ने ही किया था। कांग्रेस के साथ सपा को भी कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सपा के बारे में तो कहना ही क्या, सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना है।”

दंगे, प्रतिबंध और कांवड़ यात्रा पर भी बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकारों ने भारत की आस्था को अपमानित किया है। उनकी सरकारों में दंगे होते थे, पर्व-त्योहार प्रतिबंधित किए जाते थे। कांवड़ यात्रा रोकी जाती थी। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन सरकार विरासत के संरक्षण और विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रही है तो इसे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पचा नहीं पा रही हैं।

अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने से विकास को मिलती है गति

मुख्यमंत्री ने लोगों को विकास प्रक्रिया की महत्ता समझाते हुए कहा कि विकास ही अच्छे वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य का आधार है। यदि हम जातियों में बंटे तो इसकी कीमत वर्तमान और भावी पीढ़ी को चुकानी पड़ेगी। जब अच्छे लोग चुने जाते हैं तो परिणाम भी अच्छे आते हैं। अच्छे परिणाम से खुशहाली का रास्ता बनता है। आपने गोरखपुर में अच्छे ब्लॉक प्रमुख, अच्छे विधायक और अच्छा सांसद चुना तो विकास का सिलसिला निरंतर आगे बढ़ रहा है।

2017 से पहले और अब के उत्तर प्रदेश की तुलना

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश और गोरखपुर में न तो विकास कार्य हो रहे थे और न ही जनता को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा था। तब यहां इंसेफेलाइटिस की बीमारी थी, पलायन और पिछड़ापन था। कमजोर, गरीब, महिला, किसान, नौजवान किसी तक शासन की योजना की पहुंच नहीं थी। जबकि अब डबल इंजन सरकार में तीव्रता से विकास हो रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विरासत और विकास का बेहतर समन्वय हो रहा है।

पिपराइच क्षेत्र में विकास कार्यों का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के पिछड़े हिस्से में गिने जाने वाले बांसस्थान को फोरलेन कनेक्टिविटी से जोड़े जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों के मन में कोई दुविधा नहीं है। यहां हर चेहरे पर खुशहाली दिख रही है। इस क्षेत्र के लोगों के घर तक विकास कार्यों की दस्तक हो रही है। मुख्यमंत्री ने पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियों में चीनी मिल, आयुष विश्वविद्यालय, निर्माणाधीन गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन सड़क आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास की यह गति आर्थिक प्रगति को भी बढ़ाने में सहायक होगी।

फोरलेन कनेक्टिविटी से बढ़ेंगी रोजगार की संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरलेन सड़कें उन स्थानों पर भी बन रही हैं, जहां के बारे में कोई सोचता भी नहीं था। भटहट-बांसस्थान के बाद बालापार-टिकरिया मार्ग, चिउटहां-कोनी मार्ग भी फोरलेन हो रहा है। फोरलेन की कनेक्टिविटी से विकास तेज होगा और रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग भाजपा सरकार के विकास अभियान से जुड़े रहेंगे।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ी, योगी सरकार ने कैलेंडर को लेकर भी नया आदेश किया जारी

June 17, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

1.7 करोड़ लोगों ने भरा इनकम टैक्स रिटर्न, डेडलाइन चूके तो क्या होगा?

July 12, 2026
Vande Mataram

वंदे मातरम और जन गण मन में ‘महान’ कौन, क्यों मचा है ऐसा शोर?

July 12, 2026
arrest

लखनऊ में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

July 12, 2026
CM Yogi

रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास…गोरखपुर में गरजे सीएम योगी

July 12, 2026

Recent News

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

1.7 करोड़ लोगों ने भरा इनकम टैक्स रिटर्न, डेडलाइन चूके तो क्या होगा?

July 12, 2026
Vande Mataram

वंदे मातरम और जन गण मन में ‘महान’ कौन, क्यों मचा है ऐसा शोर?

July 12, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.