news
Friday, July 10, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले कर रहे आस्था की बात: CM योगी

by National Agenda
July 8, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
cm yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

चित्रकूट। तपोभूमि दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए, रामसेतु को तोड़ने का प्रयास किया और न्यायालय में श्रीराम को काल्पनिक बताया, वही आज आस्था की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम की विरासत का सम्मान किए बिना देश और प्रदेश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

चित्रकूट इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने वर्षों तक भगवान श्रीराम, सनातन संस्कृति और देश की आस्था का सम्मान नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने रामसेतु को तोड़ने का प्रयास किया और सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल शपथ पत्र में भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताया था। अब वही दल अयोध्या और राम मंदिर को लेकर आस्था का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे जनता भलीभांति समझ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद तक सीमित रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष अयोध्या और राम मंदिर को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। हमारे प्रभु को काल्पनिक बोलने वाले लोग किस मुंह से आज अयोध्या में आस्था की बात कर रहे हैं। 150 लोग अयोध्या मंदिर में चढ़ावा की काउंटिंग में लगे हैं। हमें जानकारी मिली के चढ़ावे में जो पैसा आता है इसके नाम पर कुछ चोरी हो रही है इसकी जांच करनी चाहिए हमने स्वीकार किया और एक उच्च स्तरीय कमेटी के रूप में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की।

प्रत्येक आस्थावान को रहना पड़ेगा सचेत

जांच किया और जो प्रमाण मिले केवल छह लोग इसमें चोरी करते हुए और दो साजिश में शामिल पाए गए। फिर पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य कहा है। प्रत्येक आस्थावान को सचेत होना पड़ेगा। इन्होंने आस्था पर प्रहार करने का ठेका ले लिया महर्षि वाल्मीकि और संत तुलसीदास जी के जन्म भूमि के सौंदर्यीकरण में जो पैसा खर्च करते हैं यही पैसा तो समाजवादी पार्टी कब्रिस्तान के बाउंड्री वालों के नाम पर खर्च कर देती थी। वक्त के नाम पर हजारों एकड़ भूमि कब्जा कर ली गई। वक्त का कानून बना तो कांग्रेस व सपा खड़ी हो गई।

हजारों एकड़ जमीन बेंच दी गई जो सीधे-सीधे डकैती थी। उसके लिए एक भी बार ये नहीं बोले। इनका गिरगिट की तरह दोहरा चरित्र हैं।ये किसी का सम्मान भी नहीं करते बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कन्नौज में मेडिकल कालेज का निर्माण हुआ था समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का नाम हटा दिया। याद करिए समाजवादी पार्टी के गुंडे वहां कब्जा करने पहुंचे, लेकिन हमारी सरकार थी तो कर नहीं पाए। पूरे प्रदेश में 64 हजार एकड़ जमीन को माफियाओं से खाली कराया गया जिसमें सपाइयों ने कब्जा कर रखा था।

शास्त्र और शस्त्र का अनुसंधान केंद्र बनेगा चित्रकूट

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोस्थली अब आध्यात्मिक आस्था के साथ-साथ रक्षा उत्पादन, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत विकास का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने लगभग 950 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि आने वाले समय में चित्रकूट ‘शास्त्र और शस्त्र’ दोनों के अनुसंधान एवं विकास का केंद्र बनेगा।

उन्होंने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कारिडोर, एयरपोर्ट, पर्यटन विकास और उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार को चित्रकूट की नई पहचान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्ष के वनवास में लगभग 12 वर्ष चित्रकूट में बिताए और यहीं से धर्म, न्याय तथा राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर दंडकारण्य की ओर प्रस्थान किया था। इसी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सरकार चित्रकूट को विकास के नए आयामों से जोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें सड़क, पुल, पर्यटन, खेल, शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में विकसित हो रहा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कारिडोर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की रक्षा आत्मनिर्भरता को नई ताकत देगा। उन्होंने कहा कि भारत में बनने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात भी हो रहा है और इस रक्षा उत्पादन श्रृंखला में चित्रकूट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

चित्रकूट में पहाड़ी क्षेत्र पर विकसित एयरपोर्ट प्रदेश की बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में पहाड़ी क्षेत्र पर विकसित एयरपोर्ट प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है। दिल्ली और लखनऊ से हवाई सेवा शुरू होने के बाद देश-विदेश से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा। गुप्त गोदावरी, रामघाट, राजापुर और अन्य धार्मिक स्थलों के समग्र विकास की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे चित्रकूट वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा देकर उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण, खेल स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक तथा विभिन्न शैक्षणिक परियोजनाओं से युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने चित्रकूट की उपेक्षा की, जबकि वर्तमान सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित चित्रकूट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ी, योगी सरकार ने कैलेंडर को लेकर भी नया आदेश किया जारी

June 17, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

pm modi australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?

July 9, 2026
india's space station

कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?

July 9, 2026
CM Yogi

सीएम योगी ने काल भैरव मंदिर में किए दर्शन, श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बच्चों को दुलारा

July 9, 2026
mobile phone

सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

July 9, 2026

Recent News

pm modi australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?

July 9, 2026
india's space station

कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?

July 9, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.