नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने के मामले पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि विपक्ष का यह कदम भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश है। पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष ने इस पत्र के जरिये लोकतंत्र पर हमला करने की एक और असफल कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपनी चुनावी हारों से बौखला चुके हैं और देश में कथित तौर पर अराजकता की कोशिश से हार का बदला लेना चाहते हैं। त्रिवेदी ने कहा कि हाल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि केरल में एसआईआर का लाभ कांग्रेस को मिला, इसी तरह कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर में सक्रिय सहभागिता को कह रहे हैं।
इसके बावजूद कांग्रेस एसआईआर पर सवाल उठा रही है।त्रिवेदी ने दावा किया कि एसआईआर पर सुनवाई के दौरान भी विपक्ष कोर्ट में ठोस तर्क नहीं दे सका। अदालत ने भी इस प्रक्रिया को उचित और कानूनी माना है।












