news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

पीएम मोदी की अपील के बाद इलेक्ट्रिक कारों की हुई जून में भी बंपर बिक्री!

by National Agenda
July 1, 2026
in Economy, National
0
electric cars
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का लोगों के दिलों पर असर होने लगा है और साथ ही ग्राहकों की जागरूकता की वजह से भी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में रफ्तार दिख रही है। बीते जून महीने और मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़े देखने पर साफ पता चल रहा है कि ईवी खरीदने में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।

टाटा मोटर्स ने बीते जून में 12 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और टॉप पोजीशन पर काबिज रही। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 7645 यूनिट, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने 5785 यूनिट, मारुति सुजुकी ने 1896 यूनिट और विनफास्ट ने 1394 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। आप भी अगर इन दिनों अपने लिए नई इलेक्ट्रिक कारें खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यहां टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक कारों की बीते जून की सेल्स रिपोर्ट जान लें।

ईवी बेचने के मामले में टाटा मोटर्स नंबर 1

टाटा मोटर्स ने बीते जून महीने में कुल 12,025 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और मौजूदा वित्त वर्ष 2027 की पहल तिमाही में इस देसी कंपनी ने कुल 32,283 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी, नेक्सॉन ईवी, कर्व ईवी, हैरियर ईवी अच्छी संख्या में बिकती है। वहीं, कंपनी ने नई सिएरा ईवी भी लॉन्च कर दी है।

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी की भी बंपर डिमांड

बीते जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 7645 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ईवी सेल्स का कुल आंकड़ा 20,112 यूनिट रहा। महिंद्रा की एक्सईवी 9एस, एक्सईवी 9ई और बीई6 के साथ ही एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी और एक्सयूवी 400 की अच्छी डिमांड है।

एमजी भी खूब बेच रहीं इलेक्ट्रिक कारें

बीते जून में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कुल 5785 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कुल आंकड़ा 16502 यूनिट रहा। एमजी की टॉप सेलिंग विंडसर ईवी के साथ ही जेडएस ईवी और कॉमेट की अच्छी बिक्री होती है। वहीं, प्रीमियम ईवी सेगमेंट में साइबरस्टर और एम9 भी अच्छा कर रही है।

मारुति ई-विटारा ने पकड़ी रफ्तार

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा से ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब कर रही है। बीते जून में मारुति ई-विटारा की कुल 1896 यूनिट बिकी और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में इसकी कुल 4894 यूनिट बिकी।

विनफास्ट ने बेचीं 1394 इलेक्ट्रिक कारें

वियतनाम की कंपनी विनफास्ट ने बीते जून महीन में भारतीय बाजार में कुल 1394 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने कुल 3973 ईवी बेचीं। विनफास्ट भारतीय बाजार में वीएफ6 और वीएफ7 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ ही वीएफ एमपीवी 7 जैसी एमपीवी बेचती है।

टॉप 10 में ये 5 कंपनियां भी रहीं

बीते जून महीने में टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार कंपनियों की लिस्ट में छठे स्थान पर बीवाई रही, जिसकी 860 यूनिट बिकी। इसके बाद किआ इंडिया की 446 यूनिट, हुंडई मोटर इंडिया की 347 यूनिट, टोयोटा की 32 यूनिट और सिट्रोएन की महज 24 यूनिट बिकी। बीवाईडी ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2173 ईवी बेचीं। वहीं, हुंडई की 1386 यूनिट, किआ की 1304 यूनिट, सिट्रोएन की 78 और टोयोटा की 32 यूनिट बिकी।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.