फर्रुखाबाद। बदमाशों में यूपी पुलिस का खौफ बढ़ता जा रहा है। फर्रुखाबाद में मुठभेड़ के डर से एक हिस्ट्रीशीटर खुद ही सरेंडर करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया। युवक को देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
मोहम्मदाबाद के गांव गनेशपुर निवासी रघुवीर की नौ जून की रात भैंस चोरी कर ली गई थी। उन्होंने गांव गढ़िया निवासी हिस्ट्रीशीटर रामवीर उर्फ करू, उसके भाई सिंटू व उसके परिवारी हवलदार के खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मोटी रकम लेकर करू को छोड़ दिया था।
इस मामले में पुलिस ने सिपाही को लाइन हाजिर कर कोतवाल की फटकार लगाई थी। एसपी ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के निर्देश दिए थे। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। एनकाउंटर के भय सोमवार दोपहर को हिस्ट्रीशीटर माता, पिता, पत्नी और बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर मोहम्मदाबाद कोतवाली भेज दिया।










