news
Monday, October 12, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने शुरू किए सस्ते वीकेंड टूर पैकेज, जानें किराया और रूट

by National Agenda
June 18, 2026
in Uttar Pradesh
0
cm yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. इसी क्रम में ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामनगरी अयोध्या की दिव्य आस्था और नैमिषारण्य की सनातन आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का अभियान तेज किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने ‘सुगम दर्शन’ सहित पांच वीकेंड धार्मिक टूर पैकेज को नियमित कर दिया है. अब श्रद्धालु लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य के साथ-साथ प्रयागराज-अयोध्या, प्रयागराज-चित्रकूट और प्रयागराज-विंध्याचल धाम की यात्रा नियमित रूप से कर सकेंगे. इन सेवाओं का लाभ इस वीकेंड से मिलना शुरू हो जाएगा.

यूपीएसटीडीसी प्रदेश में ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान को बढ़ावा देते हुए यात्रियों के लिए बुकिंग प्रक्रिया को और आसान बनाया है. श्रद्धालु और पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से यात्रा की बुकिंग करा सकते हैं. विशेष टूर पैकेज की बुकिंग यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in के माध्यम से कर सकते हैं. सभी यात्रा पैकेज में समूह बुकिंग पर विशेष छूट दी जाएगी.

‘अब नियमित सेवा का मिलेगा लाभ’

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘यूपीएसटीडीसी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर आकर्षक टूर पैकेज संचालित करता है. उन्होंने बताया कि विजिट माय स्टेट को बढ़ावा देते हुए ‘सुगम दर्शन’ सेवा को व्यापक जनसमर्थन के बाद नियमित कर दिया गया है. इसी क्रम में लखनऊ से नैमिषारण्य धाम के लिए संचालित एक दिवसीय यात्रा को भी नियमित किया गया है. उन्होंने बताया कि कुंभ नगरी प्रयागराज से राम नगरी अयोध्या, चित्रकूट धाम और विंध्याचल के लिए एक दिवसीय वीकेंड टूर पैकेज को भी नियमित किया गया है. उन्होंने कहा कि यदि किसी यात्रा में केवल दो श्रद्धालु ही बुकिंग कराते हैं, तब भी यात्रा संचालित की जाएगी. श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था को प्राथमिकता देते हुए यह सेवा बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से जारी रहेगी.’

सुबह लखनऊ से प्रस्थान, दिनभर रामनगरी के दिव्य दर्शन

लखनऊ से अयोध्या के लिए अब हर शनिवार और रविवार को संचालित होने वाली इस एकदिवसीय ‘सुगम दर्शन’ यात्रा की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे राजधानी स्थित होटल गोमती से होगी. इसके बाद वाहन 1090 चौराहे (7:45 बजे) और पॉलिटेक्निक चौराहे (8:00 बजे) से श्रद्धालुओं को लेकर लगभग 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगा. दिनभर के भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं को हनुमानगढ़ी, श्री राम जन्मभूमि और कनक भवन के पावन दर्शन कराए जाएंगे.

दोपहर में सरयू गेस्ट हाउस में भोजन की व्यवस्था के बाद सरयू रिवर फ्रंट, राम की पैड़ी और नागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा तथा शाम 5:00 बजे यात्रियों की लखनऊ वापसी होगी. टेंपो ट्रैवलर के माध्यम से संचालित इस किफायती पैकेज का शुल्क वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,500 रुपए और अन्य यात्रियों के लिए 2,000 रुपए निर्धारित किया गया है. यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए स्थानीय गाइड, पेयजल और दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.

ललिता देवी मंदिर-बालाजी मंदिर-हवन कुंड के दर्शन

लखनऊ- नैमिषारण्य एक दिवसीय यात्रा प्रत्येक शुक्रवार लखनऊ के होटल गोमती से प्रातः 07:30 बजे शुरू होगी, जो करीब 10:00 बजे गंतव्य तक पहुंचेगी. तत्पश्चात, यात्रियों को चक्रतीर्थ, व्यास गद्दी और दधीचि कुंड के दर्शन करवाए जाएंगे. लंच के उपरांत श्रद्धालुओं को ललिता देवी मंदिर, बालाजी मंदिर, हवन कुंड और हनुमान गढ़ी मंदिर के भ्रमण कराए जाएंगे. शाम 05:30 बजे लखनऊ के लिए टेंपो ट्रैवलर रवाना होगी, जो करीब 08:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह टेंपो ट्रैवलर भी यात्रियों की सुविधानुसार होटल गोमती से प्रातः 7:30 बजे, 1090 चौराहे से सुबह 7:45 बजे और पॉलिटेक्निक चौराहे से प्रातः 8:00 बजे रवाना होगा. लखनऊ-नैमिषारण्य यात्रा पैकेज अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा शुल्क 1,000 रुपए एवं अन्य यात्रियों के लिए 1,700 रुपए निर्धारित किया गया है.

प्रयागराज-चित्रकूट टूर पैकेज

प्रयागराज-चित्रकूट एक दिवसीय यात्रा हर शनिवार प्रातः 07:00 बजे प्रयागराज से शुरू होकर लगभग 10:00 बजे चित्रकूट पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की तपोभूमि से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. यात्रा के दौरान गुप्त गोदावरी, माता अनसूया आश्रम, स्फटिक शिला और राम दरबार के साथ-साथ कामतानाथ मंदिर एवं हनुमान धारा के दर्शन का अवसर मिलेगा. दोपहर में भोजन (स्व-वित्तपोषित आधार पर) की व्यवस्था रहेगी. इसके बाद शाम 05:00 बजे वापसी यात्रा प्रारंभ होगी और रात 08:00 बजे प्रयागराज पहुंचकर यात्रा का समापन होगा. आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर से संचालित इस पैकेज का शुल्क मात्र 1000 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है.

प्रयागराज-विंध्याचल टूर पैकेज

यूपीएसटीडीसी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज से विंध्याचल तक विशेष एक दिवसीय धार्मिक पर्यटन पैकेज संचालित किया जा रहा है. यह यात्रा हर शुक्रवार प्रातः 07:00 बजे प्रयागराज से शुरू होकर लगभग 10:00 बजे विंध्याचल पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं को मां विंध्यवासिनी देवी के दिव्य दर्शन का अवसर प्राप्त होगा. भोजन उपरांत श्रद्धालुओं को अष्टभुजा मंदिर और काली खोह जैसे प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन कराए जाएंगे. शाम 05:00 बजे वापसी यात्रा प्रारंभ होगी और रात्रि 08:00 बजे प्रयागराज पहुंचकर यात्रा का समापन होगा. आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर से संचालित इस पैकेज का शुल्क मात्र 600 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है.

प्रयागराज-अयोध्या टूर पैकेज

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज से अयोध्या तक एक दिवसीय विशेष धार्मिक यात्रा भी संचालित की जा रही है. यह यात्रा हर रविवार प्रातः 07:00 बजे प्रयागराज से शुरू होकर 10:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु राम की पैड़ी में पवित्र स्नान, हनुमानगढ़ी और श्री राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे. दोपहर में भोजन के बाद कनक भवन के दर्शन कराए जाएंगे. शाम 05:00 बजे वापसी यात्रा प्रारंभ होगी और रात 08:00 बजे प्रयागराज पहुंचकर यात्रा का समापन होगा. आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर से संचालित इस पैकेज का शुल्क मात्र 1000 रुपए प्रति व्यक्ति है. समूह बुकिंग पर विशेष छूट भी उपलब्ध है.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026
BJP

सपा के 3 बागियों की BJP में एंट्री, ठाकुर-ब्राह्मण नेता लड़ पड़ेंगे?

October 11, 2026
Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026

Recent News

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.