news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home International

बांग्लादेश में भगवान राम की सबसे बड़ी मूर्ति पर बवाल, गिराने की बात क्यों हो रही?

by National Agenda
June 18, 2026
in International
0
Lord Ram in Bangladesh
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। बांग्लादेश में भगवान राम की सबसे बड़ी मूर्ति बन रही थी. 81 फीट ऊंची. लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था लेकिन अब काम रोक दिया गया है. क्योंकि इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन लगातार धमकी दे रहे थे. सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ कैंपेन चल रहा था. एक इस्लामिक प्रीचर ने तो मूर्ति गिराने की मांग तक कर दी थी. बांग्लादेश के नए सदर तारिक रहमान जब सत्ता में आए तो सबको धार्मिक आजादी का वादा किया था लेकिन ताजा घटनाक्रम उनके दावे पर सवाल उठाते हैं.

बांग्लादेश में धार्मिक आजादी और अल्पसंख्यक अधिकार खतरे में दिखने लगा है. ये विवाद ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब भारत और बांग्लादेश के बीच तल्खियां फिर से बढ़ गई हैं. हफ्ते के शुरुआत में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार जाहिद उर रहमान दिल्ली आए थे. इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनको कुछ देर के लिए हवाई अड्डे पर रोक लिया. ये भारत के खिलाफ किए गए उनके अटैकिंग कॉमेंट्स के चलते हुआ था. ढाका ने इसको लेकर दिल्ली में कड़ा विरोध जताया. तारिक रहमान भारत आने वाले थे. उन्होंने भी टूर कैंसिल कर दिया.

गुडविल जेस्चर के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारतीय नेताओं को आम भेजती थीं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल हैं. नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने इस बार नेपाल को तो आम की खेप भेजी है लेकिन अभी तक भारत के नेताओं तक आम नहीं पहुंचा है. अभी ये भी साफ नहीं है कि वे इस ट्रेडिशन को जारी रखना चाहते हैं या नहीं.

भगवान राम की मूर्ति को लेकर क्या विवाद है?

रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से में एक जिला है गाइबांधा. यहां के पलाशबाड़ी शहर में एक मंदिर के कैंपस में भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति बनाई जा रही थी. भगवान राम के अलावा भगवान कृष्ण की 50 फीट और भगवान शिव की 30 फीट ऊंची मूर्ति भी लगनी है. इस प्रोजेक्ट में करीब 220 मिलियन टका (15.6 करोड़) रुपये का खर्च आने वाला है. श्री राधा गोविंद मंदिर समिति इन मूर्तियों को बनवा रहा है. समिति के अध्यक्ष हरिदास चंद्र ने बताया,

प्रोजेक्ट में शामिल लोगों को इस्लामिक ग्रुप से धमकियां मिल रही हैं. इसके चलते काम रोक दिया गया है. मैं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाने की अपील करता हूं.

मंदिर समिति के सलाहकार श्यामलाल कुमार महंत ने बताया कि मंदिर ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए मंदिर का काम रोक दिया है. उन्होंने बताया,

लॉ एंड ऑर्डर और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हम काम रोक रहे हैं. हम किसी भी विवाद का कारण नहीं बनना चाहते. न ही हम किसी की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाना चाहते हैं.

श्यामलाल कुमार महंत ने आगे प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बात दोहराई कि धर्म व्यक्तिगत मामला है, लेकिन देश सभी का है. दरअसल तारिक रहमान ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले के बीच ये बयान दिया था. लेकिन हालिया घटनाएं सवाल उठाती हैं कि अगर देश सबका है, तो हिंदू अपने देवी देवताओं की मूर्तियां क्यों नहीं बना सकते?

मूर्ति गिराने की हुई मांग

इस महीने की शुरुआत में एक कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में वह धमकी दे रहा था कि ‘राम की मूर्ति बनाई जा रही है, इसे बुलडोजर से तोड़ दो. अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो आम लोग (मुसलमान) इसे तोड़ देंगे.’

गाइबांधा में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने एक मार्च निकाला, उसमें भगवान राम की प्रतिमा का अपमान किया गया. इस घटना के विरोध में ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने विशाल मशाल जुलूस निकाला और अपमान करने वाले लोगों की गिरफ्तार की मांग की. बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था है. इसने मंदिर से जुड़े लोगों को मिल रही धमकियों पर सरकार से एक्शन लेने की मांग की है.

बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने  मूर्ति गिराने की मांग को तालिबानी मानसिकता करार दिया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब बांग्लादेश में दूसरी जगहों पर नई मस्जिदें बन रही हैं तो भगवान राम की मूर्ति का विरोध क्यों किया जा रहा. बांग्लादेश में धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों पर फिर से सवाल उठने लगे हैं. राम मंदिर प्रोजेक्ट पर तारिक रहमान सरकार के रुख से तय होगा कि उनके देश में अल्पसंख्यक अधिकारों का कितना सम्मान है?

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.