अयोध्या । विश्व प्रसिद्ध अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले पर सियासत तेज हो गई है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने विपक्ष पर हमला बोला है। चढ़ावा गबन से जुड़े सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा- राम मंदिर ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को चिट्ठी लिखकर निवेदन किया है कि SIT का गठन किया जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। ये ट्रस्ट का मामला है, उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके आग्रह पर SIT का गठन किया है।
केंद्रीय मंत्री बोले- अत्याचार करने वाले राजनीतिक कर रहे
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा- मुझे लगता है कि अब एसआईटी की जांच रिपोर्ट को आने दीजिए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि जिन लोगों ने सदा राम भक्तों पर अत्याचार किया, रामभूमि आंदोलन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे लोग आज भी सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।










