news
Saturday, June 20, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

भारत में 100% इथेनॉल ईंधन को मिली कानूनी मंजूरी!

by National Agenda
June 14, 2026
in National
0
ethanol
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भारत में गाड़ियों के लिए E100 (100 प्रतिशत इथेनॉल) ईंधन के इस्तेमाल को मंजूरी देने वाले नियमों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस फैसले के बाद अब देश में पूरी तरह से इथेनॉल पर चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों (Flex-Fuel Vehicles) के आने का रास्ता साफ हो गया है। यह घोषणा दिल्ली में E85 फ्यूल लॉन्च होने के कुछ हफ्तों हुई है, जो यह दिखाता है कि सरकार मौजूदा E20 (20% इथेनॉल) प्रोग्राम से काफी आगे बढ़कर काम कर रही है। आइए आपको इस फैसले और इसके फायदों और चुनौतियों के बारे में बताते हैं।

E100 फ्यूल को मिली कानूनी मान्यता

नागपुर में आयोजित शुगर, इथेनॉल और बायो-एनर्जी इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि उन्होंने 100 प्रतिशत इथेनॉल के कानूनी इस्तेमाल से जुड़ी फाइल को मंजूरी दे दी है।

अब तक भारत का पूरा ध्यान पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने (E20) पर था। लेकिन E100 को मंजूरी मिलने से अब देश में इलेक्ट्रिक, सीएनजी (CNG) और हाइब्रिड गाड़ियों की तरह ही पूरी तरह इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां भी आने लगेंगी।

इथेनॉल से चलने वाली कारें होंगी लॉन्च

​सरकार के इस फैसले के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियां तेजी से काम कर रही हैं।

पहले से तैयार तकनीक – मारुति सुजुकी अपनी फ्लेक्स-फ्यूल WagonR कार और हीरो मोटोकॉर्प अपनी इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकल को पहले ही पेश कर चुकी है।

आएंगी नई गाड़ियां – नितिन गडकरी के मुताबिक अगले डेढ़ महीने के अंदर टोयोटा, सुजुकी, हुंडई और एमजी (MG) जैसी बड़ी कंपनियां बाजार में E100 से चलने वाली गाड़ियां पेश कर सकती हैं। ऊपर वाले वीडियो पर नितिन गडकरी इस बारे में बता रहे हैं। आप वह वीडियो देख सकते हैं।

क्या बदलाव होता है? – पारंपरिक पेट्रोल इंजन के मुकाबले फ्लेक्स-फ्यूल इंजन में खास तरह की कैलिब्रेशन और अलग ईंधन पाइपलाइंस का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि वे इथेनॉल को आसानी से झेल सकें।

E100 फ्यूल को लेकर क्या चुनौतियां हैं?

भले ही नियम पास हो गया है, लेकिन इसे हर जगह पहुंचने में अभी थोड़ा समय लगेगा। इसकी मुख्य वजहें ये हैं –

E100 पूरी तरह शुद्ध नहीं है – E100 फ्यूल में 100% शुद्ध इथेनॉल नहीं होता। इसमें लगभग 93-95% इथेनॉल होता है और बाकी का हिस्सा पेट्रोल और अन्य एडिटिव्स का होता है, ताकि सर्दियों के मौसम में गाड़ी आसानी से स्टार्ट हो सके।

पुरानी गाड़ियां नहीं चलेंगी – आपकी मौजूदा पेट्रोल या E20 कार में E100 ईंधन नहीं डाला जा सकता। इसके लिए बिल्कुल अलग इंजन और पार्ट्स वाली नई फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां ही खरीदनी होंगी।

कम माइलेज की समस्या – पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल में थोड़ी कम ऊर्जा होती है। इसका मतलब है कि E100 ईंधन पर चलने वाली गाड़ियां उतनी ही दूरी तय करने के लिए पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा ईंधन की खपत करेंगी, यानी कि माइलेज थोड़ा कम हो सकता है।

सप्लाई और पेट्रोल पंप की कमी – तेल कंपनियों को E100 ईंधन बेचने के लिए पेट्रोल पंपों पर अलग से मशीनें (डिस्पेंसर) और स्टोरेज टैंक बनाने होंगे, जिसमें समय लगेगा।

देश को क्या होगा फायदा?

इस कदम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भारत की दूसरे देशों से आने वाले कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी और हमारे देश के किसानों द्वारा तैयार किए जाने वाले बायो-फ्यूल (जैसे गन्ने और अनाज से बनने वाले इथेनॉल) का इस्तेमाल बढ़ेगा। हालांकि, इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनियां कितनी जल्दी ई100 फ्यूल कंपैटिबल गाड़ियां लाती हैं और ग्राहकों को यह कितना पसंद आता है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख लोगों को मिली नौकरियां, डीबीटी से पैसे होंगे ट्रांसफर

June 19, 2026
money

भारतीय रुपए ने दिखाया दम, आगे भी डॉलर को देगा पछाड़

June 19, 2026
smart transportation services

UP : RTO के चक्कर हुए कम! स्मार्ट परिवहन सेवाओं से कैसे बदला सिस्टम?

June 19, 2026
pm modi

रोजगार मेला नए भारत की पहचान, PM मोदी ने गिनाईं PM-VBRY की उपलब्धियां

June 19, 2026

Recent News

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख लोगों को मिली नौकरियां, डीबीटी से पैसे होंगे ट्रांसफर

June 19, 2026
money

भारतीय रुपए ने दिखाया दम, आगे भी डॉलर को देगा पछाड़

June 19, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.