news
Monday, October 12, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

भारत ने किया मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण!

by National Agenda
June 13, 2026
in National
0
multi-layered ballistic defense system
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भारत ने लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट करने में सक्षम अपनी बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) प्रणाली यानी मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस टेस्ट के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिसके पास दुश्मन की लंबी दूरी को मिसाइलों को हवा में ही रोककर मार गिराने की क्षमता है। यह सिस्टम बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली लंबी दूरी की परमाणु मिसाइलों और ‘हवाई चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली’ (अवाक्स) समेत दुश्मन के फाइटर जेट को बीच रास्ते में ही रोककर नष्ट करने में सक्षम है।

अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में मार गिराने में सक्षम

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए 10 और 11 जून को लगातार तीन परीक्षण किए गए। ये परीक्षण पृथ्वी के वायुमंडल के भीतर और वायुमंडल की सीमा से बाहर बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की क्षमता परखने के लिए किए गए। मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का परीक्षण सफल रहा। यह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में मार गिराने में सक्षम है।

रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि डीआरडीओ ने शत्रु के विभिन्न प्रकार के खतरों से निपटने के लिए देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने वाली कई महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का सफल प्रदर्शन किया है। मंत्रालय ने कहा कि इन उड़ान-परीक्षणों के जरिये बहुस्तरीय बीएमडी क्षमता का सफल प्रदर्शन किया गया। मंत्रालय ने कहा, ” ‘इंटरसेप्टर’ (लक्ष्य को बीच रास्ते में रोककर नष्ट करने वाली मिसाइलों) ने अपने-अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा। इन प्रणालियों को उभरते मिसाइल खतरों से निपटने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकियों के साथ डिजाइन और विकसित किया गया है।

नौसैन्य पोत-रोधी मिसाइल का भी सफल टेस्ट

मंत्रालय ने कहा कि ”इन परीक्षणों ने देश को उन विशिष्ट देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट करने की बीएमडी क्षमता है।” मंत्रालय ने यह भी कहा कि मध्यम दूरी की नौसैन्य पोत-रोधी मिसाइल (एनएएसएम-एमआर) का पहला परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया गया।

क्या होता है मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम

बता दें कि बीएमडी कार्यक्रम के तहत भारत शत्रु मिसाइलों को वायुमंडल के भीतर और बाहर, दोनों स्तरों पर रोककर नष्ट करने की क्षमता विकसित कर रहा है। वायुमंडल के भीतर काम करने वाली मिसाइलों को ‘एंडो-एटमॉस्फेरिक’ मिसाइल कहा जाता है। ये 100 किलोमीटर से कम ऊंचाई वाले क्षेत्र में संचालित होती हैं। वहीं, ‘एक्सो-एटमॉस्फेरिक’ मिसाइलें पृथ्वी के वायुमंडल के सबसे ऊपरी क्षेत्र में मिशन पूरा करने में सक्षम होती हैं।

आमतौर पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें 5000 किमी से ज्यादा दूरी तक मार कर सकती हैं। ये मिसाइलें परमाणु हथियार भी ले जा सकती हैं। ये मिसाइल लांच होते ही सबसे पहले रॉकेट की तरह अंतरिक्ष की ओर जाती हैं और फिर ऊंचाई से धरती की ओर लौटकर तेज रफ्तार से अपने टारगेट को पलक झपकते ही निशाना बनाती हैं। इनकी स्पीड इतना तेज होती है कि दुश्मन का राडार और डिफेंस सिस्टम आसानी से पकड़ नहीं पाते। इन्हीं मिसाइलों को मार गिराने की तकनीक मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026
BJP

सपा के 3 बागियों की BJP में एंट्री, ठाकुर-ब्राह्मण नेता लड़ पड़ेंगे?

October 11, 2026
Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026

Recent News

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.