news
Monday, August 31, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

अब आसानी से स्पेशल केस में 100% निकाल सकते हैं PF फंड, ये हैं नियम

by National Agenda
June 8, 2026
in Economy
0
PF
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत दी है. संगठन ने विशेष परिस्थितियों में PF खाते से 100 फीसदी रकम निकालने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है. नए नियम के तहत पात्र सदस्य अब बिना कोई विशेष कारण बताए भी पूरा फंड निकाल सकेंगे. EPFO का कहना है कि इस बदलाव से क्लेम रिजेक्ट होने के मामलों में कमी आएगी और जरूरतमंद कर्मचारियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी.

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO ने सदस्य-अनुकूल सुधारों के तहत PF निकासी के नियमों में बदलाव किया है. पहले विशेष परिस्थितियों में पूरा PF निकालने के लिए सदस्य को निकासी का कारण बताना पड़ता था. साथ ही कई मामलों में संबंधित दस्तावेज और प्रमाण भी जमा करने होते थे. कारण मान्य श्रेणी में नहीं होने पर क्लेम खारिज हो जाता था. अब नए नियम के तहत पात्र सदस्य स्पेशल केस की श्रेणी में बिना कारण बताए आवेदन कर सकेंगे. इससे प्रक्रिया सरल होगी और कर्मचारियों को अपने फंड तक आसान पहुंच मिलेगी.

किन परिस्थितियों में निकाल सकते हैं पूरा PF?

EPFO के अनुसार कुछ विशेष हालात में 100 फीसदी PF निकासी की अनुमति दी गई है. इनमें कंपनी का 15 दिन से अधिक समय तक लॉकआउट या बंद होना और कर्मचारी का बिना मुआवजे के बेरोजगार होना शामिल है. इसके अलावा यदि कर्मचारी को दो महीने से अधिक समय तक वेतन नहीं मिला है और इसकी वजह हड़ताल नहीं है, तो भी वह पात्र हो सकता है. नौकरी से निकाले जाने, बर्खास्तगी या छंटनी के मामले में यदि कर्मचारी का मामला अदालत में लंबित है, तब भी पूरा PF निकाला जा सकता है. लंबे समय तक कंपनी बंद रहने और बेरोजगारी की स्थिति भी इस श्रेणी में आती है. गंभीर बीमारी या परिवार के इलाज से जुड़े मामलों में भी नियम लागू हो सकते हैं.

सामान्य निकासी पर क्या नियम हैं?

EPFO ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल विशेष परिस्थितियों के लिए है. सामान्य परिस्थितियों में सदस्य अपने EPF खाते में जमा राशि का अधिकतम 75 फीसदी ही निकाल सकेंगे. वहीं स्पेशल केस में पात्रता पूरी होने पर 100 फीसदी निकासी की अनुमति मिलेगी. EPFO का मानना है कि इस बदलाव से कर्मचारियों को आर्थिक संकट के समय अपने बचत फंड का उपयोग करने में अधिक सुविधा और लचीलापन मिलेगा.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
solar panel

वाराणसी में तैयार की जाएंगी सोलर दीदियों की फौज, करेंगी बड़ा काम

July 20, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

PM Modi

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम की सप्लाई पर भी बनी बात

August 30, 2026
cm yogi vs akhilesh yadav

864 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरा JPNIC… CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

August 30, 2026
PM Modi

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने नशामुक्ति से लेकर ‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया बड़ा संदेश

August 30, 2026
india vs pakistan

भारत ने पाक में बैठे आकाओं को सिखाया, पोर्न देखने लगे आतंकी

August 30, 2026

Recent News

PM Modi

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम की सप्लाई पर भी बनी बात

August 30, 2026
cm yogi vs akhilesh yadav

864 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरा JPNIC… CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

August 30, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.