नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास और ऐतिहासिक मौके पर सुबह से ही देश-दुनिया से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. लेकिन इस बीच सबसे बड़ा और खास बधाई संदेश देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आया है.
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर एक बेहद आत्मीय और कड़क पोस्ट साझा करते हुए सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी का यह संदेश सिर्फ एक औपचारिक बधाई नहीं है, बल्कि यह यूपी में योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर देश के प्रधानमंत्रित्व की एक बहुत बड़ी मुहर है










