नई दिल्ली। CBSE में डिजिटल कॉपी चेकिंग (OSM) विवाद को लेकर मोदी सरकार ने बहुत बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सेक्रेटरी हिमांशु गुप्ता को तुरंत पद से हटा दिया है। PM मोदी के हस्तक्षेप के बाद दोनों का तबादला किया गया है।
10वीं और 12वीं के नतीजों के बाद छात्रों को धुंधली आंसर शीट मिली थीं। कई जगह पन्ने गायब थे और ऑनलाइन सेवाएँ ठप थीं। पूरा विवाद हैदराबाद की ‘कोएंप्ट’ कंपनी को दिए गए डिजिटल कॉपी चेकिंग (OSM) के टेंडर से जुड़ा है। इसकी खरीद प्रक्रिया और गोपनीयता पर गंभीर सवाल उठे थे। छात्रों का डेटा दांव पर लगने से देश भर में हंगामा खड़ा हो गया था।
एक महीने में आएगी रिपोर्ट
सरकार ने सिर्फ अधिकारियों को हटाया नहीं है, बल्कि पूरे टेंडर घोटाले की जाँच के लिए हाई लेवल कमेटी बना दी है। इस कमेटी की कमान ‘क्षमता निर्माण आयोग’ की अध्यक्ष एस राधा चौहान को सौंपी गई है। यह कमेटी टेंडर आवंटन की कमियों की जाँच करेगी। कमेटी को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी।
हटाए गए चेयरमैन राहुल सिंह 1996 बैच के IPS अधिकारी हैं। सरकार ने अगस्त 2025 में ही उनका कार्यकाल नवंबर 2027 तक के लिए बढ़ाया था। लेकिन इस बड़े विवाद के बाद उन्हें समय से पहले ही हटा दिया गया।










