news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

कासमंडी किले पर हनुमान चालीसा की चेतावनी देने वाले सूरज पासी कौन है?

by National Agenda
May 27, 2026
in Uttar Pradesh
0
suraj pasi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद में स्थित कासमंडी किले को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस स्थल पर पासी समाज और मुस्लिम पक्ष के बीच दावों को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है. पासी समाज का दावा है कि यह उनके पूर्वज महाराजा कंसा पासी का ऐतिहासिक महल है, जहां प्राचीन शिव मंदिर मौजूद है. वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष इसे मस्जिद और मकबरे की जगह बता रहा है.

इस पूरे विवाद के बीच ‘लाखन आर्मी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया है, जो इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं. आंदोलन की अगुवाई कर रहे सूरज पासी ने प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि वे लोग वहां बैठकर हनुमान चालीसा करेंगे. खबर में आगे जानिए कौन हैं सूरज पासी?

सूरज पासी ने क्या चेतावनी दी?
सूरज पासी ने शासन-प्रशासन को सचेत करते हुए कहा, “बकरा ईद पर कोई भी गलत एक्टिविटी हमारे किले और प्राचीन शिव मंदिर पर हुई तो बिल्कुल लाखन आर्मी बर्दाश्त नहीं करेगी और ईंट का जवाब पत्थर से देगी. हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं, लेकिन अगर हमारी बातों को अनदेखा करके कोई भी ऐसी एक्टिविटी हुई तो उसकी जिम्मेदारी फिर प्रशासन की होगी. प्रशासन को पता है कि हम इतनी तादाद में आने का काम करेंगे कि मलीहाबाद प्रशासन संभाल नहीं पाएगा.” उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पर गंभीरता से ध्यान देने का निवेदन किया है ताकि सनातनी हिंदू पासी समाज की भावनाओं को आहत न पहुंचे.

कौन हैं सूरज पासी? साधारण परिवार से आंदोलन के चेहरे तक का सफर
खुद को नई पीढ़ी की सामाजिक चेतना का चेहरा बताने वाले सूरज पासी का जन्म लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के भोलापुर गांव में एक बेहद साधारण परिवार में हुआ था. जब वह महज 17 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई.

इन संघर्षों के बीच उन्होंने पासी समाज के इतिहास को पढ़ना और समाज को संगठित करने की दिशा में काम करना शुरू किया. इतिहास की पड़ताल के दौरान उनका मानना था कि पासी समाज का अतीत बेहद गौरवशाली रहा है, लेकिन समय के साथ यह समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से पीछे चला गया. इसी सोच के साथ उन्होंने युवाओं के भीतर पहचान, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना जगाने का अभियान शुरू किया.

क्या है ‘लाखन आर्मी’ और इसका नेटवर्क?
सूरज पासी ने 27 फरवरी 2023 को ‘लाखन एकता मिशन’ की शुरुआत की थी, जिसे बाद में ‘लाखन आर्मी’ के नाम से पहचान मिली. यह संगठन मुख्य रूप से युवाओं का एक सामाजिक मंच माना जाता है. इस संगठन की मुख्य विशेषताएं और कार्यप्रणाली इस प्रकार हैं:

नशा मुक्ति की मुहिम: लाखन आर्मी की सबसे बड़ी पहचान उसकी नशा मुक्ति मुहिम है. संगठन से जुड़ने की पहली शर्त ही नशा मुक्त होना बताई जाती है. यहाँ युवाओं को शराब, नशे और अपराध से दूर रखने की शपथ दिलाई जाती है.
सामाजिक सुधार और शिक्षा: यह संगठन खुद को केवल एक जातीय मंच तक सीमित नहीं रखता. यह आदिवासी और जनजातीय समुदाय के बीच भी शिक्षा, सामाजिक अधिकार और जागरूकता को लेकर सक्रिय रूप से काम कर रहा है.
धर्मांतरण का विरोध: धर्मांतरण के मुद्दे पर भी लाखन आर्मी मुखर दिखाई देती है. संगठन दलित और वंचित समाज के लोगों के धर्मांतरण का पुरजोर विरोध करता है और समाज को अपनी संस्कृति, इतिहास व परंपराओं से जोड़ने की वकालत करता है.

80 जिलों में फैला है नेटवर्क
वर्तमान में लाखन आर्मी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के करीब 80 जिलों तक फैल चुका है, जिनमें मुख्य रूप से हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और आजमगढ़ शामिल हैं. इसके अलावा यह संगठन बिहार और उत्तराखंड में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है. शुरुआत में युवाओं तक सीमित रहने वाले इस संगठन को अब बुजुर्गों और समाज के सीनियर लोगों का भी समर्थन मिल रहा है.

यूपी की राजनीति में पासी समाज का क्या है सियासी समीकरण
उत्तर प्रदेश की राजनीति में पासी समाज को एक बहुत बड़ा चुनावी फैक्टर माना जाता है. दलित समाज में जाटव समुदाय के बाद पासी समाज को दूसरी सबसे बड़ी आबादी माना जाता है. अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में पासी वोट बैंक इतना मजबूत है कि यह किसी भी चुनावी समीकरण को प्रभावित करने की स्थिति में रहता है. यही वजह है कि मलीहाबाद का कासमंडी विवाद अब स्थानीय स्तर से निकलकर पासी समाज के भीतर उभर रही नई पीढ़ी की सामाजिक और राजनीतिक लामबंदी का एक बड़ा केंद्र बन गया है.

 

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.