बीजिंग: ईरान-अमेरिका जैसे युद्ध दुनिया की नजरों के सामने लड़े जा रहे हैं लेकिन चीन ने चुपचाप एक ऐसी वॉर शुरू कर दी है, जो किसी को दिखाई नहीं दे रही है लेकिन इसका इम्पैक्ट शुरू हो गया है. चीन ने एक ऐसी खामोश लेकिन जानलेवा चाल चली है, जिसे मिलिट्री की भाषा में ‘एनाकोंडा रणनीति’ कहा जा रहा है. ये रणनीति किसी सीधे बम धमाके से हजार गुना ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि इसमें दुश्मन को मारने के लिए गोली नहीं चलाई जाती, बल्कि उसका दम घोंट दिया जाता है. जानें आखिर कौन है वो देश जिसकी सांसें चीन ने रोक दी हैं और भारत उसे बचाने के लिए क्या कर रहा है?
एनाकोंडा रणनीति: जब सांसें छीन लेता है ड्रैगन!
एनाकोंडा वो सांप है जो अपने शिकार को काटता नहीं है, बल्कि उसे अपनी कुंडली में ऐसा जकड़ता है कि शिकार की हड्डियां तक टूट जाती हैं और वो चाहकर भी सांस नहीं ले पाता. चीन अब ठीक यही ताइवान के साथ कर रहा है.
चीन ताइवान पर सीधा हमला नहीं कर रहा, क्योंकि उसे डर है कि रूस की तरह उस पर कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लग जाएंगे.
ड्रैगन ने ताइवान के आसमान से मिसाइलें गुजारनी शुरू कर दी हैं और समंदर में उसे अपने जंगी जहाजों से चारों तरफ से घेर लिया है. चीन का मकसद ताइवान को दुनिया से पूरी तरह काट देना है ताकि वो खुद-ब-खुद घुटने टेक दे.
साल 2026 चीन के लिए सबसे सही मौका है क्योंकि अमेरिका अपनी अंदरूनी राजनीति और दूसरे युद्धों में बुरी तरह फंसा हुआ है. दुनिया इस वक्त तेल और गैस बचाने में जुटी है, और चीन को लगता है कि ताइवान को निगलने का इससे बेहतर वक्त नहीं मिलेगा.
सेमीकंडक्टर का महासंकट करीब
ताइवान को घेरने का मतलब है पूरी दुनिया के ‘दिमाग’ पर कब्जा कर लेना क्योंकि ताइवान दुनिया का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाला देश है. अगर ताइवान की सप्लाई रुकी तो स्मार्टफोन से लेकर मॉडर्न हथियार और AI तकनीक तक सब कुछ ठप पड़ जाएगा.
सबसे दिलचस्प बात ये है कि खुद चीन की अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री भी इन्ही चिप पर टिकी है, लेकिन वो अब जुआ खेलने पर उतारू है.
उधर भारत ने ताइवान को मजबूत बनान शुरू कर दिया है ताकि वो चीन जैसे देश का सामना कर पाए. भारत और ताइवान के बीच संबंध हाल के वर्षों में, खासकर 2026 में, एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. भारत, आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक मोर्चों पर ताइवान की मदद कर रहा है:
1. सेमीकंडक्टर चिप
भारत और ताइवान के बीच हाथ मिलाने से तकनीक की दुनिया में एक नई क्रांति आ रही है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश में दिख रहा है. यहां ताइवान की दिग्गज कंपनी ‘फॉक्सकॉन’ और ‘HCL ग्रुप’ मिलकर एक हाई-टेक सेमीकंडक्टर प्लांट लगा रहे हैं, जिसका काम फरवरी 2026 में शुरू भी हो चुका है.
सिर्फ इतना ही नहीं, भारत, ताइवान और जापान का एक तगड़ा गठबंधन भी बन रहा है, जहां ताइवान अपनी बेजोड़ तकनीक और पैसा लगा रहा है तो भारत इस पूरे मिशन को जमीन पर उतारने में लीड रोल निभा रहा है. कुल मिलाकर, जनवरी 2026 में हुई ‘इंडो-ताइवान कॉन्फ्रेंस’ के बाद से ही दोनों देश मिलकर चिप मेकिंग और टेस्टिंग की ताकत को कई गुना बढ़ाने में जी-जान से जुट गए हैं.
2. राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन
भारत और ताइवान के बीच दोस्ती की एक नई इबारत लिखी जा रही है, जहां 4 से 9 मई 2026 तक भारत के प्रमुख राजनीतिक दलों का एक बड़ा डेलिगेशन ताइवान के दौरे पर है. इस यात्रा का असली मकसद लोकतंत्र और मानवाधिकारों जैसे साझा मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है.
दरअसल, भारत अपनी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ताइवान अपनी ‘न्यू साउथबाउंड पॉलिसी’ के जरिए एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं, ताकि पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति बनी रहे और दोनों देश मिलकर तरक्की कर सकें.
3. आर्थिक और व्यापारिक सहयोग
भारत और ताइवान के बीच पैसे और व्यापार का रिश्ता अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है. साल 2025 में दोनों देशों के बीच बिजनेस बढ़कर करीब $12.5 बिलियन तक जा पहुंचा, जो पिछले सालों के मुकाबले एक बहुत बड़ी छलांग है. आज के समय में भारत में 300 से ज्यादा ताइवानी कंपनियां अपना पैर जमा चुकी हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर पेट्रोकेमिकल्स और गाड़ियों (ऑटोमोटिव) के सेक्टर में बड़े लेवल पर काम कर रही हैं.











